चाहे कितना भी मूड खराब क्यों न हो, इन चीजों के सेवन से खुश हो जाएगा आपका मन

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 25, 2024

आजकल लोगों को मूड किसी न किसी बात पर खराब हो जाता है। मूड खराब होने की वजह से चिड़चिड़ापन होने लगता है। अक्सर किसी ने कुछ कह दिया तो, लोग मुंह फूला के बैठ जाते हैं। कुछ लोग तो मूड खराब होने पर भोजन खाना ही छोड़ देते हैं। अगर आपका भी मूड जल्दी खराब होता है, तो आप इन हेल्दी चीजों के सेवन करके अपने मन को खुश कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि मूड ठीक करने के लिए कुछ चीजों को सेवन करने से काफी फायदा होता है। आपने बिल्कुल सही सुना कि खाने-पीने की चीजों से मूड ठीक होता है, क्योंकि इनमें विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो मूड को हमेशा अच्छे बनाए रखता है। आइए जानते हैं किन हेल्दी चीजों के सेवन से मूड बूस्ट होने में मदद मिलती है।

ड्राई फ्रूट्स में ट्रिप्टोफैन, एक अमीनो एसिड होता है जो सेरोटोनिन को बढ़ाता। जिससे हॉर्मोन मूड को नियंत्रित करने में मदद करता हैं। मेवे में प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन ई का भी सोर्स होता है, जो मूड को ठीक करता है और आपका मन भी खुश होने लगता है। आप चाहे तो रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं।

डार्क चॉकलेट

चॉकलेट खाना किसे पसंद नहीं होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको चॉकलेट खाना बेहद पसंद होती है। डार्क चॉकलेट को सेरोटोनिन के लेवल को बढ़ा सकती है। यह डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। ओट्स के साथ चॉकलेट के कुछ टुकड़े मिलाएं या फिर इसे कॉफी में पिघलाएं और इसके बाद आप इसे पिएं।

केले

चाहे कितना भी मूड खराब क्यों न हों, एक केले खाने से सब ठीक हो जाता है। क्योंकि इसमें ट्रिप्टोफैन की भरपूर मात्रा होती है। यह एक एमिनो एसिड है जो सेरोटोनिन को बढ़ाने में सहायक है। ये विटामिन बी6 से भरा होता है, जो मूड विनियमन में मदद करता है। केला को आप अलग-अलग तरीके से खा सकते है।

ओट्स 

वैसे तो नाश्ता में ओट्स खाना अच्छा विकल्प होता है। ओट्स के खाने से एनर्जी बढ़ती है। इसके सेवन से हमारा मूड अच्छा रहता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते है।

पालक 

आयरन से भरपूर पालक होती है। इसमें फोलेट, विटामिन बी मौजूद होते हैं, जो मूड को नियंत्रित करने वाले न्यूरोट्रांसमीटर, सेरोटोनिन और डोपामाइन को बढ़ावा देने में मदद करती है।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ