RML अस्पताल में कोरोना वायरस के संपर्क में आने का शक 5 और मरीज भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पांच और लोगों को घातक कोरोना वायरस के संपर्क में आने के संदेह के बाद भर्ती कराया गया है। इनमें चार पुरुष और एक महिला है।  इस वायरस से चीन में 170 लोगों की मौत हो गई है और यह दुनिया भर में फैल गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सभी पांच खुद ही आरएमएल अस्पताल आएं हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और बुखार है।  उन्होंने बताया कि एक शख्स बुधवार रात आया था जबकि चार अन्य बृहस्पतिवार को आएं हैं। उन्हें पृथक वार्ड में रखा गया है। उनके खून के नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: वुहान शहर से भारतीयों को लाने का जोखिम उठाएगी भारत की यह विमानन कंपनी

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि राममनोहर लोहिया अस्पताल के एक पृथक वार्ड में तीन लोगों को निगरानी में रखा गया था और उनकी जांच नकारात्मक रही है। भारत में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई और केरल के त्रिशूर जिले में संक्रमित मरीज को  पृथक  वार्ड में रखा गया है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस हुआ और भी घातक, मरने वालों की संख्या 170 हुई, दिल्ली में भी अलर्ट जारी

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने गुरुवार को देश में तैयारियों के संदर्भ में संबंधित मंत्रालयों - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नागर विमानन, सूचना-प्रसारण, श्रम और रोजगार, तथा पोत परिवहन- के साथ समीक्षा बैठक की जिससे विषाणु के प्रसार पर काबू पाने को लेकर चर्चा हुई। 

 

प्रमुख खबरें

भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल, जनता लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाएगी: हुड्डा

Election Commission प. बंगाल में चौथे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 578 कंपनी तैनात करेगा

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें