बेलगावी में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2025

बेलगावी जिले के काकाती में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे ब्लैकमेल करने के लिए आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक अन्य को पकड़ने के लिये प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि अपराधियों ने कथित तौर पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया और प्रारंभिक हमले का वीडियो बनाकर उसे धमकी दी।

पुलिस के अनुसार, छह महीने पहले 15 वर्षीय लड़की को पहाड़ी इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। अपराधियों ने इस यौन हमले का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसका प्रेमी उसे बहला-फुसलाकर पहाड़ी इलाके में ले गया था।

प्रमुख खबरें

Leo Horoscope 2026: सिंह राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल

हताशा का दौर खत्म, Gen-Z के लिए अवसरों की भरमार, PM मोदी ने युवाओं को किया सशक्त

6000 सैनिक, RDX, तोप, टैंक से होगा हमला, TTP ने पाकिस्तान के पुख्ता इलाज का पूरा रोडमैप कर लिया तैयार

Cancer Horoscope 2026: कर्क राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल