By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 25, 2026
सावन आने में कुछ ही दिन रह गए हैं। इस अवधि में हरियाली और उत्साह का माहौल हर जगह देखने को मिलता है। सावन में महिलाएं ट्रेडिशनल अंदाज को और भी खूबसूरत बनाने के लिए हरे रंग के आउटफिट, ज्वेलरी और श्रृंगार को शामिल करती हैं।
स्टेप 1: क्लींजिंग और प्राइमर से करें शुरुआत
मानसून के समय लॉन्ग लास्टिंग और स्वेट-प्रूफ मेकअप लुक पाने के लिए पहला स्टेप क्लींजिंग और प्राइमर होता है। इन स्टेप को फॉलो करें-
- सबसे पहले आप चेहरे को अच्छे से वॉश कर लें और किसी भी सूखे तौलिए से पोंछ लें।
- अब आप स्किन टाइप के हिसाब से लाइट मॉइश्चराइजर लगाएं।
- फिर आप सिलिकॉन बेस्ड या लॉन्ग-वेयर प्राइमर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- वैसे यह प्राइमर आपके मेकअप को लंबे समय तक चेहरे पर टिकाए रखने में मदद करेगा।
स्टेप 2: बेस मेकअप को रखें लाइट
अगर आप चाहते हैं कि उमस के दौरान आपका चेहरा काला नहीं दिखें, तो आप दूसरे स्टेप को फॉलो करें-
- चेहरे पर प्राइमर अप्लाई करने के बाद, फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस बात का ध्यान रखें कि हैवी फाउंडेशन लगाने से बचें। असल में उमस भरे मौसम में यह पैची नजर आएगा।
- अब अपनी जरुरत के हिसाब से हल्का कंसीलर लगाकर ब्लेंड करें।
- ब्लेंडिंग के बाद किसी अच्छे कॉम्पैक्ट पाउडर या लूज पाउडर से पूरे मेकअप को सेट कर लें।
स्टेप 3: वॉटरप्रूफ आई मेकअप से बढ़ाएं आंखों की सुंदरता
अक्सर उमस में आंखों का मेकअप बह जाता है। वॉटरप्रूफ आई मेकअप के लिए तीसरा स्टेप फॉलो करें।
- आंखों का मेकअप करने के लिए पलकों पर आई प्राइमर लगाएं।
- इसके बाद वॉटरप्रूफ काजल, मस्कारा और आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यह आपकी आंखों को खूबसूरत और आईलैशेज को घना दिखाने में मदद करेगा।
स्टेप 4: ब्लश और लिपस्टिक
इन स्टेप्स को फॉलों करें-
- इसके बाद आप गालों पर नेचुरल लुक पाने के लिए हल्का ब्लश लगा सकती हैं।
- उमस के मौसम में बहुत ज्यादा हैवी हाइलाइटर लगाने की जरुरत नहीं होती।
- फिर आप अपनी पंसदीदा या आउटफिट से मैच करती हुई लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक लगा सकते हैं।
स्टेप 5: सेटिंग स्प्रे
यह मेकअप का लास्ट स्टेप, इन स्टेप्स को फॉलो करें
- जब मेकअप पूरा हो जाए तो सेटिंग स्प्रे को चेहरे से थोड़ी दूर पर रखें और माथे से लेकर डबल चिन तक अच्छी तरह स्प्रे करें।
- सावन के चिपचिपे मौसम में यह स्प्रे मेकअप को पिघलने नहीं देगा।
- सेटिंग स्प्रे से मेकअप घंटों तक फ्रेश रहता है और चेहरे को ग्लो बनाए रखने में मदद करता है।
- ये सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप सावन में मेकअप कर सकती हैं।
जरुरी टिप- एक बार मेकअप स्टार्ट करने से पहले आपके चेहरे पर 2 मिनट के लिए बर्फ को रगड़ सकते हैं, ऐसा करने से पोर्स टाइट हो जाते है और मेकअप लंबे समय तक फ्रेश रहता है।
मेकअप करते समय इन गलतियों से बचें
- हद से ज्यादा कॉम्पैक्ट पाउडर का यूज चेहरे पर न करें, वरना आपका चेहरा केक जैसा नजर आएगा।
- बारिश और उमस के मौसम में हमेशा ब्यूटी प्रोडक्ट्स वॉटरप्रूफ ही इस्तेमाल करें।