इंदौर में कोरोना के 50 नए मामले, MP में 1,360 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश के इन्दौर में शुक्रवार रात को कोविड-19 संक्रमण के 50 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर 1,360 पर पहुंच गयी है। प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,360 मरीजों में से अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इंदौर में कोरोना वायरस से 892 लोग संक्रमित हैं। इन्दौर में इस घातक महामारी से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। 

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा भोपाल और उज्जैन में छह-छह, देवास में पांच, खरगोन में चार और छिंदवाड़ा में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई है। कोरोना वायरस का घातक संक्रमण मध्यप्रदेश के 25 जिलों में फैल चुका है। प्रदेश में कुल 52 जिले हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 99 लोग शनिवार तक स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं।

इसे भी देखें : देशभर में 170 जिले Hotspot घोषित, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बिगड़े हालात 

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष