मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ 50 साल के अधेड़ आदमी ने की दरिंदगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2021

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मानसिक रूप से कमजोर 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर उसके चाचा ने बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। भिवंडी तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना यहां भिवंडी में शुक्रवार को हुई तथा 48 वर्षीय आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में मुस्लिम, सिख आदि लोगों के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी: कांग्रेस सदस्य 

अधिकारी ने मामले के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं देते हुए कहा कि पीड़िता ने अपने माता पिता को आप बीती सुनाई जिसके बाद उन्होंने भिवंडी तालुका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया था। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून’ (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card

Kalpataru Projects का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़ा, 292 करोड़ रुपये रहा