जल्द ही मार्केट में आएगा 500 मेगापिक्सल वाला कैमरा, कंपनी कर रही है बड़ी इनोवेशन

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 03, 2025

स्मार्टफोन यूजर्स को सबसे ज्यादा फोन का कैमरा पसंद होता है। कैमरे की बढ़िया क्वालिटी के जरिए हम सभी फोटोज क्लिक करते हैं। बता दें कि, जल्द ही दक्षिण कोरियाई की कंपनी सैमसंग जल्द ही 500 मेगीपिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। अगर आप भी अपने फोन का हेवी मेगापिक्सल चाहते तो यह विश आपकी जल्द पूरी होगी। बता दें कि, सैमसंग अब ऐसे फोन पर काम कर रहा है जिसमें 500 मेगापिक्सल का कैमरा हो। इससे पहले सैमसंग ने अपने फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। जल्द ही Galaxy S25 Ultra में भी 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

लीक रिपार्ट को अनुसार, सैमसंग कंपनी 500-मेगापिक्सल सेंसर के साथ कैमरा की बड़ी तैयारी करने जा रही है। लेकिन अभी तक यह नहीं पता है कि गैलेक्सी के किस मॉडल को 500 मेगापिक्सल कैमरे के साथ पेश होगा। इसके साथ ही सैमसंग कथित तौर पर iPhone के लिए एक तीन-लेयर इमेज स्टैक्ड सेंसर भी डैवलप कर रही है। बता दें कि, यह एकदम नया सेंसर मौजूदा सोनी Exmor RS इमेज सेंसर की तुलना में अधिक एडवांस है, जिसे अभी Apple iPhone मॉडलों में यूज किया जा रहा है।

तीन-लेयर इमेज सेंसर 

एक्स (पूर्व में ट्विटर) टिपस्टर जुकानलोसरेवे ने दावा किया कि सैमसंग गैलेक्सी डिवाइसों के लिए 500-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर पर काम कर रहा है। इतना ही नहीं, साल 2026 में लॉन्च होने वाली iPhone 18 सीरीज पहला Apple फोन हो सकता है, इसमें सैमसंग कैमरा सेंसर का यूज होता है।

प्रमुख खबरें

Super 750 टूर्नामेंट के अंतिम 8 में थमा Ashmita Chaliha का सफर, French Open में मिली हार

CEC Gyanesh Kumar के कार्यकाल की हो जांच, Punjab Assembly में प्रस्ताव पास

Indian Cricketer S Meghana ने 30 साल की उम्र में Cricket के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

Asian Para Games में भारत ने रचा इतिहास, 30 स्वर्ण समेत रिकॉर्ड 114 पदक जीते