कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में 500 आतंकी, सुरक्षा बल चौकन्ने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2019

नयी दिल्ली। घाटी में अशांति पैदा करने के लिए करीब 450-500 प्रशिक्षित आतंकवादियों के घुसपैठ की फिराक में होने की सूचना मिलने के बाद भारतीय सुरक्षा बलों को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर इस तरह की किसी भी कोशिश से प्रभावी तौर पर निपटने के लिए पूरी छूट दी गई है। सैन्य सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भारत में घुसने का इंतजार कर रहे कुछ आतंकवादियों को बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के शिविर में प्रशिक्षित किया गया, जहां भारतीय वायु सेना ने फरवरी में बम गिराये थे।

इसे भी पढ़ें: बालाकोट में फिर से सक्रिय हुए आतंकी कैंप, घुसपैठ की कोशिश में हैं 500 आतंकवादी: सेना प्रमुख

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की योजना कश्मीर में अशांति फैलाने की है ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने यह दिखाया जा सके कि भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाये जाने के बाद से घाटी में स्थिति बिगड़ रही है। सूत्रों ने बताया कि सेना अत्यंत चौकन्ना है और उसे किसी भी सुरक्षा चुनौती से ‘‘प्रभावी’’ रूप से निपटने के लिए पूरी छूट दी गई है।

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor Anniversary | पीएम मोदी बोले- आतंकवाद को पालने वाले तंत्र को नष्ट करने के लिए भारत आज भी अडिग

Explained | Suvendu Adhikari को मुख्यमंत्री न बनाने के जोखिम: क्या बंगाल में अपनी सबसे बड़ी ताकत खो सकती है BJP?

Tamil Nadu में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स की वापसी: बहुमत के खेल के बीच पुडुचेरी भेजे गए 19 AIADMK विधायक

Suvendu Adhikari PA Killed | बंगाल में चुनावी हिंसा का खूनी खेल! चंद्रनाथ रथ पर घात लगाकर किया गया हमला, 4 गोलियां और नकली नंबर प्लेट