भारत में घुसे 5000 म्यांमारी, फिर कर दिया सरेंडर, जानेें क्या है वजह

By अभिनय आकाश | Nov 14, 2023

म्यांमार सेना के 29 जवान पड़ोसी देश के उन लगभग 5,000 नागरिकों में से थे, जो विद्रोही संगठनों और सेना के बीच गोलीबारी और उसके बाद भारतीय सीमा के करीब दो गांवों पर बमबारी के बाद भारत में प्रवेश कर गए थे। मिजोरम पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, पीपुल्स डिफेंस फोर्स, चिनलैंड डिफेंस फोर्स और चिन नेशनल आर्मी जैसे विद्रोही संगठनों के कैडरों ने रविवार रात मिजोरम के चंफाई जिले के ज़ोखावथर के करीबी गांवों, रिहखावदार और खावमावी में म्यांमार सेना की चौकियों पर हमला किया।

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh-Mizoram में भारी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, EVM में कैद होगी प्रत्याशियों की किस्मत

मिजोरम पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) लालबियाकथंगा खियांगते ने कहा कि 5,000 म्यांमार नागरिकों के साथ, पड़ोसी देश के 39 सैन्यकर्मी भी सोमवार शाम को भारत में दाखिल हुए और ज़ोखावथर में मिजोरम पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा