देश में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस से 501 मरीजों की मौत, मृतकों का आंकड़ा हुआ 1,33,227

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2020

नयी दिल्ली। देश में कोविड-19 के 45,209 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90.95 लाख हो गई। वहीं स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 85,21,617 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों में बताया गया कि संक्रमण से 501 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,33,227 हो गई। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90,95,806 हो गई। वहीं इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या लगातार 12वें दिन भी पांच लाख से कम बनी हुई है। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 85,21,617 हो गई। रोगियों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 93.69 फीसदी हो गई वहीं मृत्यु दर घटकर 1.46 फीसदी हो गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में अब 4,40,962 संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 4.85 फीसदी है। 

प्रमुख खबरें

Nobel Prize विनर Demis Hassabis का बड़ा दावा: इंसानी दिमाग से तेज होगा AGI, निगरानी के लिए बने Global Body

China Economy संकट: 3 साल के निचले स्तर पर पहुंची GDP Growth, कमजोर Domestic Demand ने बढ़ाई बीजिंग की टेंशन

Kudankulam Data Leak: परमाणु परियोजना में बड़ी सेंधमारी का दावा, जांच में जुटी भारत की Cyber Security एजेंसियां

Railway Projects और Semiconductor पर ₹2.19 लाख करोड़ का निवेश: Cabinet के इन 7 फैसलों से Industrial Growth को मिलेगी रफ्तार