तेलंगाना में कोरोना के 517 नए मामले, दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2020

हैदराबाद। तेलंगाना में कोविड-19 के 517 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर करीब 2.74 लाख हो गई। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,474 हो गई। राज्य सरकार ने छह दिसंबर रात आठ बजे तक के आंकड़ों को जारी करते हुए एक बुलेटिन में बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 102 नए मामले सामने आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना राष्ट्र समिति ने किसानों के भारत बंद के आह्वान का किया समर्थन

इसके बाद रंगारेड्डी में 57 और मेडचल मल्काजगिरि में 36 मामले सामने आए हैं। वहीं अब 7,778 मरीजों का उपचार चल रहा है और रविवार को 33,098 नमूनों की जांच हुई है। अब तक कुल 58.12 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य में मृत्यु दर 0.53 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 96.62 फीसदी है।


प्रमुख खबरें

श्रीलंका का सूपड़ा साफ! भारत ने 5-0 से सीरीज जीती, दीप्ति शर्मा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारत ने तोड़ा जापान का रिकॉर्ड: $4.18 ट्रिलियन की इकॉनमी संग बना दुनिया का चौथा सुपरपावर!

सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, गहनों से हटकर सिक्कों और बार की ओर झुके भारतीय खरीदार

H-1B वीजा पर भारत में फंसे हजारों प्रोफेशनल: अमेरिका की नई चेतावनी, देश में बढ़ी टेंशन