बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 53.51 फीसदी हुआ मतदान, आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2020

नयी दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों पर मंगलवार को हुए मतदान में 53.51 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है क्योंकि कई स्थानों पर मतदान निर्धारित समय के बाद भी जारी है। यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी। आयोग ने कहा कि दोनों चरणों को मिलाकर शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 53.79 प्रतिशत दर्ज किया गया। 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने महागठबंधन पर साधा निशाना, संसद में घटती ताकत के लिए कांग्रेस पर भी कसा तंज 

चुनाव आयोग ने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनावों में इन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 55.35 प्रतिशत मतदान हुआ था। बिहार विधानसभा की 94 सीटों पर दूसरे चरण के चुनाव में मतदान हुआ, जो राजद नेता एवं महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव समेत 1,450 से अधिक अन्य उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेगा। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, लेकिन इसके समापन का समय एक घंटा बढ़ाते हुए शाम छह बजे तक कर दिया गया है ताकि कोविड-19 रोगियों और रोग के लक्षण वाले लोगों के मताधिकार के इस्तेमाल में सुविधा प्रदान की जा सके। हालांकि, यह प्रक्रिया माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में जल्दी संपन्न हो गई। 

प्रमुख खबरें

Kolkata-Sairang Express Derailment | असम में बड़ा ट्रेन हादसा! गुवाहाटी के दिगारू में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, इंजन समेत 7 डिब्बे बेपटरी

ब्रिटेन के RAF Fairford बेस पर हमले की साजिश, अमेरिका में तीन लोगों पर आरोप

Tripura Civic Body Elections 2026: मतदान से पहले BJP का दबदबा, 77 सीटों पर निर्विरोध जीत; विपक्ष ने लगाए डराने-धमकाने के गंभीर आरोप

BJP नेता के घर चाकू भेजने पर Priyank Kharge बोले, यह उनकी ही धमकी की प्रतिक्रिया थी