जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 532 नए मामले, 5 और मरीजों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 532 नये मामले सामने आये, ज​बकि पिछले 24 घंटे में पांच और लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 98,337 हो गयी है। वहीं संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,528 पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि नये मामलों में 208 जम्मू मंडल से जबकि 324 मामले कश्मीर घाटी से थे। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत