महाराष्ट्र में कोरोना के 5,369 नए मामले आए, मृतकों की संख्या 44,000 के पार हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,369 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 16,83,775 तक पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि संक्रमण के कारण 113 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या 44,000 के पार पहुंच गई। राज्य में अब मृतकों की संख्या 44,024 है। विभाग ने एक बयान में कहा कि दिन के दौरान कुल 3,726 मरीज ठीक हुए, जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,25,109 रह गई। राज्य में अब ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 15,14,079 तक पहुंच गई है। अब तक राज्य भर में 90,24,871 लोगों की जांच हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर