सहारनपुर में तबलीगी जमात से जुडे 54 विदेशी नागरिक जेल भेजे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2020

सहारनपुर। जिले में तबलीगी जमात से जुडे 54 विदेशी नागरिकों को जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने को मंगलवार को बताया कि जेल भेजे गए ये 54 लोग सूडान और इंडोनेशिया से आए हैं। भटनागर ने बताया कि ये लोग पर्यटन वीजा पर भारत आये थे लेकिन ये यहां धार्मिक प्रचार प्रसार में लगे थे। उन्होंने बताया कि इन लोगों पर वीजा पासपोर्ट उल्लंघन सहित विभिन्न आरोपों के चलते भारतीय दंड संहिता की धारा 269, 270, महामारी अधिनियम, विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। भटनागर ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए ऐहतियात के तौर पर इन लोगों को पृथकवास में भेजा गया था जिसकी अवधि पूरी होने पर इन्हें अदालत मे आदेश पर जिला कारागार के करीब बनाई गई अस्थायी जेल में भेजा गया है। 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand