मणिपुर के कामजोंग जिले में 5,457 ‘अवैध प्रवासियों’ का पता चला: CM Biren Singh

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2024

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि कामजोंग जिले में 5,457 ‘अवैध प्रवासियों’ का पता चला है और उनके निर्वासन के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा कि 5,173 लोगों के बायोमेट्रिक आंकड़े एकत्रित कर लिए गए हैं।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘फाइकोह, हुइमी थाना/सांगकलोक शरणार्थी शिविरों में रहने वाले लोगों का बायोमेट्रिक विवरण प्राप्त किया जा रहा है।’’ सिंह ने कहा कि उनकी सरकार सभी ‘अवैध प्रवासियों’ को मानवीय मदद प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस परिस्थिति को बहुत ही संवेदनशील तरीके से संभाल रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने बताया था कि इस महीने की शुरुआत में म्यांमा के कम से कम 38 ‘अवैध प्रवासियों’ को तेंगनोपाल जिले के मोरेह कस्बे के रास्ते वापस भेजा गया था जो सीमापार कर मणिपुर आए थे। उन्होंने कहा कि पहले चरण में कुल 77 ऐसे प्रवासियों को निर्वासित किया गया था।

प्रमुख खबरें

MP: शव वाहन का लंबे समय तक इंतजार करने के बाद मां का शव आटोरिक्शा में ले गया व्यक्ति

संसद में जम्मू-कश्मीर के अधिकारों के लिए लड़ने का मौका चाहता हूं: Omar Abdullah

Kerala Police ने अंतरराष्ट्रीय मानव अंग तस्करी नेटवर्क के संदिग्ध सरगना को गिरफ्तार किया

Bareilly में बस के फ्लाईओवर के नीचे गिरने से एक यात्री की मौत, 40 अन्य घायल