India में पिछले तीन महीनों में भीषण गर्मी की चपेट में आने से 56 लोगों की हुई मौत: Health Ministry

By Prabhasakshi News Desk | Jun 01, 2024

नयी दिल्ली । भारत में मार्च से मई के बीच भीषण गर्मी की चपेट में आए 24,849 लोगों में से 56 की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, केवल मई में ही 46 लोगों की मौत हुई। इसमें बताया गया कि एक मई से 30 मई के बीच देश में लू के 19,189 संदिग्ध मामले सामने आए। सूत्रों ने बताया कि इन आंकड़ों में उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में हुई मौतों की संख्या को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। 

वहीं, महाराष्ट्र में 11 लोगों की मौत हुई। एक अधिकारिक सूत्र ने कहा, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली जैसे राज्यों से भीषण गर्मी से होने वाली मौतों का आंकड़ा आना बाकी है। कुछ राज्यों ने आंकड़ा प्रविष्टि (डेटा एंट्री) में दिक्कतों की सूचना दी है। राज्यों की ओर से दिए गए आंकड़ों को अंतिम नहीं माना जा सकता है, इसलिए मौतों की संख्या बढ़ सकती है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) के अनुसार, इन मौतों का कारण भीषण गर्मी या हाइपरथर्मिया हो सकता है, क्योंकि शरीर का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक था।

प्रमुख खबरें

US-Iran की महाबैठक के लिए Switzerland पहुंचे उपराष्ट्रपति JD Vance

इधर Median Line चीन की पैंतरेबाजी, उधर Taiwan ने पहली Submarine का Sea Trial शुरू किया

गुरुग्राम में Shilpa Shetty का योग शो, फिटनेस क्वीन ने बताया कैसे योग ने बदली उनकी जिंदगी

International Yoga Day पर दिखा Bollywood Stars का जलवा, Live Yoga कर फैंस को दिया Fitness का डोज