कोरोना वायरस से न्यूयॉर्क का हाल-बेहाल, हर ढाई मिनट में हो रही है लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2020

 न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में कोरोना वायरस से एक दिन में 562 लोगों की मौत हो गई जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इसका मतलब है कि लगभग हर ढाई मिनट में एक व्यक्ति की मौत हुई। गवर्नर एंड्रयू क्योमो ने अधिक जरूरत वाले अस्पतालों में वेंटीलेटर और रक्षात्मक उपकरणों के पुन: वितरण करने की मंजूरी दी है। अमेरिका में इस वैश्विक महामारी के केंद्र रहे न्यूयॉर्क में कोविड-19 के मामलों की संख्या 100,000 का आंकड़ा पार कर गई और दो से तीन अप्रैल के बीच एक ही दिन में सबसे अधिक लोगों की मौत हुई। क्योमो ने बताया कि राज्य में अब तक 2,935 लोग जान गंवा चुके हैं।

राज्य में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 1,02,863 है जो अमेरिका में सभी संक्रमित लोगों की लगभग आधी संख्या है। अकेले इस शहर में कोरोना वायरस के 56,289 मरीज हैं। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ अखबार ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क में मार्च के पहले 27 दिनों के मुकाबले पिछले 24 घंटे में अधिक लोगों की मौत हुई है। पिछले तीन दिनों में राज्य में मृतकों की संख्या लगभग दुगुनी हो गई है।’’ गवर्नर ने राज्य में बढ़ रहे मामलों से निपटने में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों की मदद के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति की कमी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क में निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) जैसे कि मास्क, गाउन और चेहरे को ढकने वाले कवच का अभाव है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह