साल 2020-21 में आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 581 शिकायतें मिलीं: सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2021

नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में फरवरी महीने तक आईएएस अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 581 शिकायतें मिलीं। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को यह जानकारी दी। सरकार से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों और विभागीय शिकायतों के बारे में ब्यौरा मांगा गया था।

इसे भी पढ़ें: ट्यूनिशियाई तट के पास पलटी प्रवासियों की नौका, 39 अफ्रीकी लोगों की मौत

मंत्री ने कहा कि साल 2019-20 में आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 753 शिकायतें मिलीं तो 2018-19 में ऐसी कुल 653 शिकायतें आई थीं। उन्होंने बताया कि 2017-18 में आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 623 और 2016-17 में 484 शिकायतें मिलीं थी। सिंह ने कहा कि सीबीआई ने 2016 से अब तक आईएएस अधिकारियों के खिलाफ 44 मामले और आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ 12 मामले दर्ज किए।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar