By अंकित सिंह | Oct 01, 2022
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हम सब PM मोदी के आभारी हैं जिन्होंने डिजिटल इंडिया की इस 5th जनरेशन की सुविधा से देश का जोड़ा है और काशी को भी जोड़ा है। मैं उन्हें धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आज देश में 5G सेवाओं का शुभारंभ 'विकसित भारत-डिजिटल भारत' के अमृत प्रण की सिद्धि का जनाकांक्षी विजन है। 'नए भारत' की शक्ति को आज से मिल रही 5G गति देश की Innovative उड़ानों को नए आकाश प्रदान करेगी। इस नए युग की शुरूआत हेतु अभिनंदन प्रधानमंत्री जी! उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 5G के साथ भारत ने नया इतिहास रच दिया है। देशवासियों को हार्दिक बधाई।