BJP की 5वीं सूची जारी, गुजरात, झारखंड और हिमाचल में कईयों के टिकट कटे

By अनुराग गुप्ता | Mar 23, 2019

़नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने पांचवीं लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में बीजेपी ने मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजेपी की सूची के मुताबिक हजारीबाग से जयंत सिन्हा, राजकोट से मोहन कुंडारिया, मुरैना से नरेंद्र सिंह तोमर, गोड्डा से निशिकांत दुबे, कांगड़ा से कृष्ण कुमार, शिमला से सुरेश कश्यप, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। बीजेपी की पांचवीं लिस्ट में शामिल नामों को पढ़ने के लिए क्लिक करें। 

वहीं, मध्य प्रदेश के सतना संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद गणेश सिंह को भाजपा ने फिर से अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश, गुजरात और झारखंड से बहुत से मौजूदा सांसदों के टिकट काटे गए हैं। भाजपा ने अबतक 286 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

World Cup में Dembélé का तूफान, पहले हाफ में हैट्रिक जड़ Norway को 4-1 से रौंदा

TET Exam से ठीक पहले Paper Leak, Maharashtra में परीक्षा स्थगित, जांच जारी

FIFA World Cup में Cape Verde का बड़ा उलटफेर, नॉकआउट में पहुंचकर रचा इतिहास

World Cup में बड़ा उलटफेर, 2 बार की Champion Uruguay टूर्नामेंट से बाहर, Spain की जीत