Third Phase Voting : महाराष्ट्र की 11 सीट पर सुबह नौ बजे तक 6.64 प्रतिशत मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2024

मुंबई। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में महाराष्ट्र की 11 सीट पर मंगलवार सुबह नौ बजे तक 6.64 प्रतिशत मतदान हुआ। लातूर में 7.91 प्रतिशत, सांगली में 5.81 प्रतिशत, बारामती में 5.77 प्रतिशत, हातकणंगले में 7.55 प्रतिशत, कोल्हापुर में 8.04 प्रतिशत, माधा में 4.99 प्रतिशत, उस्मानाबाद में 5.79 प्रतिशत, रायगढ़ में 6.84 प्रतिशत, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग में 8.17 प्रतिशत, सतारा में सात प्रतिशत और सोलापुर में 5.92 प्रतिशत मतदान हुआ। 

सुनेत्रा पवार का मुकाबला बारामती से निवर्तमान सांसद एवं शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से है। राकांपा (शरद चंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार, उनकी पत्नी प्रतिभा, बेटी सुप्रिया सुले तथा उनके परिवार के अलावा विधायक रोहित पवार और उनके परिवार ने भी बारामती में मतदान किया। अभिनेता दंपत्ति रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख ने लातूर में वोट डाला, जबकि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने सिंधुदुर्ग में मतदान किया। 

राणे रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हैं। राज्य की 11 लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे शुरू हुआ। अधिकारी ने बताया कि कुल 2.09 करोड़ लोग तीसरे चरण में 258 उम्मीदवारों के लिए मतदान करने के पात्र हैं। इस चरण में मतदान के लिए पात्र मतदाताओं में 1,07,64,741 पुरुष, 1,02,26,946 महिलाएं और 929 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Dehradun में सड़क धंसने पर PWD के तीन इंजीनियर सस्पेंड, जांच के बाद हुई कार्रवाई

Jharkhand सरकार से वार्ता के बाद JPSC अभ्यर्थी आंदोलन पर अड़े, 10 अगस्त को विधानसभा मार्च की चेतावनी

Astrobase ने पेश किया भारत का पहला FFSC rocket engine Everest, 800 kN थ्रस्ट से है लैस

Rahul Gandhi बोले: महिलाओं की आवाज के बिना देश अधूरा और पिछड़ा रहेगा