वेनेज़ुएला त्रासदी के एक दिन बाद फिलीपींस में 6.7 तीव्रता का भूकंप

By अभिनय आकाश | Jun 26, 2026

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, वेनेजुएला में आए ज़बरदस्त भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत के ठीक एक दिन बाद, शुक्रवार को दक्षिणी फिलीपींस के पास 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि भूकंप फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंडानाओ में 29 किलोमीटर (18.02 मील) की गहराई पर आया। तेज झटकों के अलावा, पूरे क्षेत्र में भूस्खलन और मिट्टी धंसने जैसी घटनाओं की भी आशंका है। ये भूकंप एक पर्वतीय क्षेत्र में आए, जहां पहाड़ी ढलानों से अक्सर मिट्टी या चट्टानें खिसकती रहती हैं। वहीं, कराकास के नीचे मौजूद तलछट की प्रकृति भूकंपीय तरंगों को और अधिक तीव्र कर देती है, जिससे भूकंप से होने वाला नुकसान बढ़ जाता है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, वेनेजुएला में एक के बाद एक भूकंप आए थे। पहला झटका 7.2 तीव्रता का था जबकि 39 सेकंड बाद आये दूसरे भूकंप की तीव्रता 7.5 रही। क्या होता है भूकंप ‘डबलेट’? 

इसे भी पढ़ें: Venezuela Earthquake: भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, 188 मौतें, मलबे में दबे लोगों के लिए रेस्क्यू जारी

यह इस क्षेत्र में सक्रिय भ्रंशों के पहले से तैयार मानचित्रों के अनुरूप है। इन मानचित्रों में चट्टानें पूर्व-पश्चिम दिशा में एक-दूसरे के समानांतर खिसकती हैं और इनके साथ विभिन्न दिशाओं में फैले छोटे-छोटे भ्रंशों के समूह जुड़े होते हैं। आशंका है कि पहले भूकंप ने ही दूसरे भूकंप को उत्पन्न किया हो। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि पहले भूकंप के दौरान पृथ्वी की ऊपरी सतह में हुए विस्थापन ने दूसरे भूकंप के स्रोत भ्रंश पर दबाव बढ़ा दिया हो। भ्रंश का अर्थ पृथ्वी की पपड़ी या चट्टानों में पड़ने वाली वह दरार या विभंग है, जहां दबाव या खिंचाव के कारण चट्टानी खंड अपनी जगह से टूटकर ऊपर-नीचे या आगे-पीछे खिसक जाते हैं। इसके अलावा, पहले भूकंप से उत्पन्न भूकंपीय तरंगों के गुजरने से आसपास के पहले से ही टूटने की स्थिति में मौजूद भ्रंश सक्रिय हो गए हों और उनके टूटने से दूसरा भूकंप आया हो। ‘डबलेट’ भूकंप अपेक्षाकृत दुर्लभ होते हैं लेकिन ऐसे मामले सामने आते रहे हैं।

Hindi me international news https://www.prabhasakshi.com/international के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से  

प्रमुख खबरें

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल

Bhadohi में चरित्र पर शक में महिला की पिटाई से गर्भपात, पति समेत 3 पर FIR दर्ज

Karoline Leavitt छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, Donald Trump की सलाहकार टीम में रहेंगी शामिल