शादी से पहले करवाना चाहते हैं प्री वेडिंग शूट तो दिल्ली की इन जगहों पर बजट में मिलेंगे बेस्ट ऑप्शन

By प्रिया मिश्रा | Jan 15, 2022

आजकल कपल्स के बीच शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाने का काफी चलन है। कपल्स अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाते हैं। इसके लिए अच्छे आउटफिट्स के साथ साथ अच्छी लोकेशन का होना भी बहुत जरूरी है। कुछ कपल्स प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए बाहर जाना पसंद करते हैं तो कुछ अपने ही शहर में प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाते हैं। अगर आप भी प्री-वेडिंग फोटोशूट का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली में  प्री वेडिंग फोटोशूट करवाने की कुछ टॉप जगहों के बारे में बताएंगे-

साउथ दिल्ली में स्थित हौज खास विलेज, दिल्ली की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यह एक बेहद खूबसूरत जगह है जहां पर आपको ऐतिहासिक किला और झील देखने को मिल जाएंगे। अगर आप शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाना चाहते हैं तो हौज खास विलेज में झील और फोर्ट पर डिफरेंट पोजेज़  में फोटो क्लिक करवा सकते हैं।

लोधी गार्डन

लोधी गार्डन, दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां पर आप मोहम्मद शाह के मकबरे, सिकंदर लोधी के मकबरे, शीशा गुबंद और बारा गुबंद जैसे स्मारकों में अलग-अलग पोज़ में बेहतरीन फोटोज़ क्लिक करवा सकते हैं।

गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस

साउथ दिल्ली में स्थित गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस एक बेहद खूबसूरत जगह है। यह करीब 20 एकड़ में फैला है और खूबसूरत पेड़-पौधों से घिरा हुआ है। प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए यह जगह बेहद लोकप्रिय है। हालांकि, यहां पर आपको फोटो खिंचवाने के लिए टिकट लेना होगा।

इसे भी पढ़ें: खजुराहो के मंदिरों की दीवारों पर लगी सेक्सी मूर्तियों का कामसूत्र के साथ क्या है कनेक्शन ?

अग्रसेन की बाओली

अगर आप हिस्टॉरिकल और अनोखे तरीके से प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाना चाहते हैं तो दिल्ली में स्थित अग्रसेन की बाओली जाएं। इस ऐतिहासिक और खूबसूरत जगह पर कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।

हुमायूं मकबरा

दिल्ली मैं स्थित मुगल स्मारकों में से एक, हुमायूं मकबरा प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाने के लिए अच्छा ऑप्शन है। हरे-भरे बगीचे और वाटर चैनल से घिरे हुमायूं के मकबरे पर आप शानदार फोटो क्लिक करवा सकते हैं।

कुतुब मीनार 

दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार दुनिया के सात अजूबों में से एक है। यह मीनार कई महत्वपूर्ण स्मारकों से घिरा हुआ है। अगर आप ऐतिहासिक स्मारकों के बीच फोटोशूट करवाना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी