By रेनू तिवारी | Aug 17, 2022
जम्मू। जम्मू कश्मीर में इस समय हाई अलर्ट हैं। 15 अगस्त पर जम्मू- कश्मीर में महौल खराब करना चाहते थे लेकिन उसके सभी प्रयासों को सुरक्षा बलों ने खत्म कर दिया। छोटी मोटी घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो महौल शांत रहा लेकिन अब जो घटना सामने आयी हैं वह शांत रहने वाली नहीं बल्कि दहला देने वाली हैं। जम्मू के एक घर के अंदर 6 लोगों की लाशें मिली हैं। घर के अंदर 6 शवों के एक साथ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी हैं। पुलिस को जब इस बात की जानकारी दी गयी तब वह मौके पर पहुची और जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंड़ितों की टारगेटिंग किंलिग की जा रही हैं। आतंकी पंडितों को उनके घरों में घुस-घुस कर मार रहे हैं। हाल ही में हुई कश्मीरी पंडित की हत्या को लेकर आज कश्मीर में सरकार के खिलाफ कश्मीरी पंडित विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं।