50 लाख रुपये पाकिस्तान के बैंक में जमा करा दो... कर्नाटक HC के 6 जजों को मिली जान से मारने की धमकी

By अभिनय आकाश | Jul 24, 2023

बेंगलुरु में साइबर क्राइम पुलिस ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के एक कर्मचारी को एक संदेश मिलने के बाद मामला दर्ज किया है जिसमें अज्ञात प्रेषक ने अदालत के छह न्यायाधीशों को मारने की धमकी दी थी। अदालत के जनसंपर्क अधिकारी के मुरलीधर ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश मिला। प्रेषक ने 50 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी और चाहता था कि इसे पाकिस्तान में एबीएल एलाइड बैंक लिमिटेड के एक खाते में जमा किया जाए। शिकायत के मुताबिक, मुरलीधर को 12 जुलाई की शाम करीब 7 बजे उनके आधिकारिक मोबाइल नंबर पर मैसेज मिला। भेजने वाले ने धमकी दी कि अगर पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया, तो वह कर्नाटक उच्च न्यायालय के छह न्यायाधीशों-जस्टिस मोहम्मद नवाज, एच टी नरेंद्र प्रसाद, अशोक जी निजगन्नावर, एच पी संदेश, के नटराजन और बी वीरप्पा को मार डालेगा।

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार