Earthquake in Tajikistan: तजाकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप, PM मोदी ने ली हालात की जानकारी

By अभिनय आकाश | Feb 23, 2023

ताजाकिस्तान में गुरुवार को आए भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति का जायजा लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पूर्वी ताजिकिस्तान में सुबह 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी संभावित सहायता के लिए ताजिकिस्तान के अधिकारियों के संपर्क में है। प्रधानमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया है और ताजिकिस्तान में भूकंप के प्रभाव से संबंधित घटनाक्रमों की निगरानी कर रहे हैं। सूत्र ने कहा, "हम ताजिकिस्तान के अधिकारियों के संपर्क में हैं और भारत सरकार की संबंधित संस्थाएं किसी भी आवश्यक सहायता के लिए निकटता से समन्वय कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश