आपसी विवाद में BJP कार्यकर्ता के परिवार के 6 सदस्यों की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2020

मंडल। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में दो परिवारों के आपसी विवाद में दो सगे भाइयों ने बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र सोनी सहित उसके परिवार के छह लोगों की कुल्हाडी एवं तलवार से वार कर कथित रूप से हत्या कर दी। इस घटना में कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मंडला जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर बीजाडांडी पुलिस थानांतर्गत मनेरी पुलिस चौकी के मनेरी गांव में शाम को हुई। मौके पर पहुंचे मंडला जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह ने बताया, ‘‘अब तक छह लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। सभी मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस घटना में पीड़ित परिवार के कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं लेकिन अभी उनकी संख्या हमारे पास नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान विनोद सोनी (45), उसके बेटे ओम सोनी (10), करिया सोनी (8), विनोद के बड़े भाई राजेन्द्र सोनी (62), राजेन्द्र की बेटी प्रिया ऊर्फ रानू सोनी (25) एवं दिनेश सोनी के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन छह लोगों की हत्या हरीश सोनी एवं उसके छोटे भाई संतोष सोनी ने की है। ये दोनों आरोपी सुंदर सोनी के बेटे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 638 नए मामले

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी भी घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। कुशवाह ने बताया कि पुलिस को एक आरोपी को पकड़ने के लिए गोली भी चलानी पड़ी, क्योंकि उसने पुलिस पर हमला किया था। इसलिए पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई और उसके बाद उसे पकड़ा गया। वहीं, दूसरे आरोपी को एक घर के अंदर पकड़ा गया। इन दोनों आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि तीन थानों के पुलिस प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों को लगाना पड़ा। इसी बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘प्रदेश के मंडला के मनेरी गाँव में हुए वीभत्स हत्याकांड कीखबर बेहद दुःखद व निंदनीय। आख़िर प्रदेश को क्या हो गया है? प्रतिदिन हत्या, लूट, दुष्कर्म, चोरी, अपराध की घटनाएँ घटित हो रही है। जिम्मेदार सिर्फ बंद कमरों में बैठकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की औपचारिकता कर रहे हैं।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर व नियंत्रण से बाहर। गुंडों-अपराधियों में कानून का खौंफ खत्म होता जा रहा है। प्रदेश जंगल राज की ओर लौट रहा है। सरकार तबादलों व चुनावों में व्यस्त , प्रदेश भगवान भरोसे।

प्रमुख खबरें

भारत में डर फैलाने की जरूरत नहीं, निर्मला सीतारमण बोलीं- Global Challenges के बावजूद भारत की Economy Strong

Kolkata: KMC नोटिस के बाद Abhishek Banerjee के घर पुलिस, सियासी पारा हाई

Dharmendra को Padma Vibhushan, बेटे Sunny-Bobby नहीं, Hema Malini ने लेंगी National Award

ट्रेन में भरकर जा रहे थे पाकिस्तानी सैनिक, तभी हुआ धमाका, उड़े चिथड़े