कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पाक नागरिक समेत 6 आतंकवादी ढेर

By निधि अविनाश | Dec 30, 2021

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिलों में सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो पाकिस्तानी नागरिकों सहित छह आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ कल शाम तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के नौगाम अनंतनाग और मिरहमा गांव में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था।कश्मीर जोन पुलिस ने आज सुबह पुलिस महानिरीक्षक, कश्मीर, विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया कि, "दो अलग-अलग मुठभेड़ों में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जेएम के छह आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों में से 4 की पहचान अब तक दो पाकिस्तानी और दो स्थानीय आतंकवादियों के रूप में हुई है। अन्य 02 आतंकवादियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है। हमारे लिए एक बड़ी सफलता,"।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना