मध्यप्रदेश के 6 बाघ अभयारण्य 1 जुलाई से तीन महीने के लिए सैलानियों के लिए बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

भोपाल। बरसात के मौसम के कारण प्रसिद्ध कान्हा बाघ अभयारण्य सहित मध्यप्रदेश के छह बाघ अभयारण एक जुलाई से सैलानियों के लिए तीन महीने के लिए बंद कर दिये गये हैं। मध्यप्रदेश वन विभाग के प्रधान मुख्य संरक्षक (वन्यजीव) आलोक कुमार ने गुरूवार को बताया, ‘‘प्रदेश के छह बाघ अभयारण्यों के कोर इलाके आज से सैलानियों के लिए तीन महीने के लिए बंद कर दिए गये हैं। अब ये एक अक्टूबर से पर्यटकों के भ्रमण के लिये खुलेंगे।’’ उन्होंने कहा कि इन अभयारण्यों के बफर इलाके पर्यटन की गतिविधियों के लिए खुले रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में समर्थन जुटाने के प्रयास तेज करते दिख रहा है पाकिस्तान

इसके अतिरिक्त इस अवधि में वहां पर जानवरों के लिए चारागाह सहित अन्य अधोसंरचना भी विकसित होती है। मालूम हो कि वर्ष 2018 की गणना के अनुसार देश में सबसे अधिक 526 बाघ मध्यप्रदेश में है। प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, संजय दुबरी और पन्ना सहित छह बाघ अभयारण्य हैं, जो हर साल मानसून के मौसम में बंद रहते हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं