3 बार दी स्थिरता, देश को संकट से उबारा, यूट्यूबर की भविष्यवाणी कैसे हुई सच? पत्नी के चक्कर में बुरे फंसे 6 बार के PM, 1 बारे के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे

By अभिनय आकाश | Aug 23, 2025

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को गिरफ्तार कर लिया गया है। विक्रमसिंघे, जो छह बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं, को आज (22 अगस्त) आपराधिक जाँच विभाग (सीआईडी) ने हिरासत में ले लिया है। विक्रमसिंघे ने 2022 में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बाद गोटबाया राजपक्षे के अपनी पत्नी और सुरक्षा अधिकारियों के साथ देश छोड़कर भाग जाने के बाद श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था। विक्रमसिंघे, जिन्हें बाद में श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया, ने सितंबर 2024 में पद छोड़ दिया। उनके बाद अनुरा कुमार दिस्सानायके ने पदभार संभाला। विक्रमसिंघे दशकों से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वे देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के प्रमुख हैं।

तीन बार स्थिरता दी और संकट से उबारा 

1993: तत्कालीन राष्ट्रपति आर प्रेमदासा की हत्या के बाद शासन संभाला। देश को अराजकता में जाने से रोका।

2000: जब देश पहली मंदी का सामना कर रहा था, तब विकास और स्थिरता बहाल करने में भूमिका।

 2022: श्रीलंका के सबसे बुरे आर्थिक संकट के चरम पर नेतृत्व संभाला और पतन होने से बचा लिया।

यूट्यूबर ने भविष्यवाणी कर दी थी, वही हुआ... 

विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी से श्रीलंका में सियासत शुरू हो गई है। समागी जना बालवेगया के नेता साजिथ प्रेमदासा ने कहा कि एक यूट्यूबर ने पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के बारे में पहले ही बता दिया था। गिरफ्तारी योजनाबद्ध थी, तो यह दुखद दिन है जब कानून-व्यवस्था को घटिया नाटक में बदल दिया गया है।

प्रमुख खबरें

UAPA मामला: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में कई स्थानों पर पुलिस की छापेमारी, मोबाइल और लैपटॉप जब्त

Love Horoscope For 9 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 9 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Muslim Personal Law भी नहीं दे सकता बाल विवाह को मंजूरी, Allahabad High Court का ऐतिहासिक फैसला, PCMA, POCSO Act देश के हर नागरिक पर समान रूप से लागू

हैदराबाद: जायदाद के लिए पति की हत्या, पत्नी, प्रेमी और एक साथी गिरफ्तार