कुत्ते से बचकर भागते वक्त बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, 8 घंटे चला था रेस्क्यू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2022

होशियारपुर। होशियारपुर में बैरामपुर के समीप ख्याला बुलंदा गांव में आवारा कुत्तों के पीछे पड़ने के दौरान छह साल का एक लड़का रविवार को 100 फुट गहरे ‘बोरवेल’ में गिर गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे की मौत हो गई है। यह घटना उस वक्त हुयी जब ऋतिक रोशन एक खेत में खेल रहा था और इसी दौरान कुछ आवारा कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। इस पर वह भागते हुये ‘बोरवेल शाफ्ट’ पर चढ़ गया जो जूट के बोरे से ढका हुआ था और लड़के का वजन नहीं झेल पाया, जिससे वह गड्ढे में गिर गया। यह लड़का प्रवासी मजदूरों के परिवार से बताया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात