बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में किया 6 साल की बच्ची से रेप, आरोपी की तलाश जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2021

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 14 साल के एक लड़के पर छह वर्षीय बच्ची से दुराचार का आरोप लगा है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छह साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, इस दौरान गांव का ही एक किशोर उसे बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया और बच्ची से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि बच्ची की चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे तो किशोर उसे खेत में छोड़कर भाग गया।

इसे भी पढ़ें: माता-पिता थे अस्पताल, चचेरे भाई ने बहन के साथ किया बलात्कार; आरोप पत्र दाखिल

अग्रवाल ने बताया कि बच्ची के पिता ने नवाबगंज थाने में किशोर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि बच्ची के बयान दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए बरेली के अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी युवक और उनके परिजनों की तलाश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Kabul में पाबंदियों के बीच गुप्त तरीके से स्कूल और कारोबार चला रहीं अफगान महिलाएं

शेख हसीना के लौटने से पहले मोदी को घेरने की कोशिश? भारत के खिलाफ 6 फ्रंट खोलने की साजिश

फिलिपींस में मोदी को मिला ऐसा तगड़ा सम्मान, देखती रह गई दुनिया!

Tata Steel ने ब्रिटेन में आयातित इस्पात से निपटने के लिए मांगी सरकारी मदद