मुंबई में बिस्तर पर आश्रित 602 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया : बीएमसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2021

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बृहस्पतिवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि बिस्तर पर आश्रित 4,715 लोगों ने अभी तक कोविड-19 रोधी टीका घर पर लगवाने के लिए पंजीकरण कराया है और उनमें से 602 लोगों को उनके घर पर टीके की खुराक दे दी गयी है। बीएमसी की ओर से पेश वकील अनिल सखारे ने मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्त और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की खंडपीठ से कहा कि लोगों के सामने केवल एक बाधा चिकित्सा विशेषज्ञ से फिटनेस प्रमाणपत्र लेने की है। बीएमसी ने बिस्तर पर आश्रित लोगों के लिए टीकाकरण अभियान 30 जुलाई को शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंध आयोग विधेयक लोकसभा में पारित

राज्य सरकार की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता आशुतोष कुम्भकोणी ने बिस्तर पर आश्रित और चलने-फिरने में अक्षम लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण की सरकार की नीति अदालत को सौंपी। अदालत वकील धृति कपाड़िया और कुनाल तिवारी की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें केंद्र तथा राज्य सरकारों को 75 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों खासतौर से दिव्यांग लोगों और बिस्तर या व्हीलचेयर पर आश्रित लोगों के लिए घर-घर जाकर टीका लगाना शुरू करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा