चमकी बुखार के कहर के बाद अब बिहार में लू लगने से 61 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2019

पटना। बिहार में लू लगने से गर्मी के इस मौसम में अबतक 61 लोगों की मौत हो चुकी है और सबसे अधिक मौत औरंगाबाद जिले में हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने रविवार को बताया कि प्रदेश में लू लगने से अबतक 61 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से औरंगाबाद जिले में 30, गया में 20 और नवादा में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि मुहैयाकराये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। मौसम विभाग के पटना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य 9.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

इसे भी पढ़ें: बिहार में लू का कहर, 44 लोगों की हुई मौत

बिहार के अन्य जिलों गया, भागलपुर और पूर्णिया में शनिवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 45.2 डिग्री सेल्सियस, 41.5 डिग्री सेल्सियस और 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग पूर्वानुमान में ने पटना, गया और भागलपुर जिलों में रविवार को भी भीषण गर्मी रहेगी जबकि पूर्णिया जिले में बारिश अथवा गरज या धूल के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के22-23 जून तक आने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता