तुर्किये में 6.1 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें ढहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2025

तुर्किये के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में रविवार को 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे करीब एक दर्जन इमारतें ढह गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिंदिरगी के महापौर सेरकन साक ने तुर्किये के सामचार पत्र ‘हैबरटर्क’ को बताया कि कस्बे में भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गई हैं और यहां से चार लोगों को बचा लिया गया है जबकि बचावकर्मी दो अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पास के गोलकुक गांव में भी कई घर ढह गए। गांव में एक मस्जिद की मीनार भी गिर गई। तुर्किये की आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि भूकंप के बाद कई कम तीव्रता के झटके महसूस किये गये, जिनमें से एक की तीव्रता 4.6 थी।

एजेंसी ने नागरिकों से क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करने का आग्रह किया। तुर्किये भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है और यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। तुर्किये में वर्ष 2023 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 53,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

IGX लाएगा IPO, बाजार नियामक SEBI ने दी सार्वजनिक निर्गम को मंजूरी

Muzaffarpur के Mega Leather Park पहुंचीं Shreyasi Singh, परखीं बुनियादी सुविधाएं

गृह मंत्री Salahuddin Ahmed नहीं आएंगे भारत, Manzur Morshed करेंगे BIMSTEC में ढाका की अगुवाई

NBCC बनाएगी Patna के गर्दनीबाग में टेक पार्क, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी