By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026
हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर कस्बे में करीब 61.2 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया और इस मामले में पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा मामले की जांच जारी है।