उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 618 नए मामले, 10 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2020

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को 618 नए मरीजों में कोविड-19 महामारी की पुष्टि हुई जबकि 10 अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, 618 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 76893 हो गयी है। ताजा मामलों में से सर्वाधिक 239 देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 93, हरिद्वार में 48, पिथौरागढ में 33, चमोली में 40 मरीज मिले। इसमें कहा गया है कि बुधवार को प्रदेश में 10 और कोविड-19 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद प्रदेश में महामारी से अब तक 1273 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में बुधवार को 560 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। अब तक कुल 69831 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 4994 है। प्रदेश में कोविड-19 के 795 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing

West Asia Crisis: Hormuz Strait में सप्लाई रुकी तो $120 के पार जाएगा Brent Crude, Goldman Sachs का अलर्ट