6.2 की तीव्रता की भूकंप से हिला पश्चिमी इंडोनेशिया, अभी तक कोई नुकसान नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2022

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के तटीय इलाकों में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई।

इसे भी पढ़ें: Breaking: G-7 देश रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने को तैयार, बाइडेन ने कहा- यूक्रेन में नहीं भेजेंगे सेना

भूकंप का केंद्र पश्चिम सुमात्रा प्रांत के पहाड़ी शहर बुकिटिंग्गी के उत्तर-उत्तर पश्चिम में 66 किलोमीटर दूर 12 किलोमीटर की गहराई पर था। इंडोनेशिया की मौसम एवं जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी की प्रमुख द्विकोरिता कर्णावती ने कहा कि भूकंप के कारण सुनामी का कोई खतरा नहीं है, लेकिन उन्होंने भूकंप के बाद और झटकों की चेतावनी दी है। टेलीविज़न रिपोर्ट में पश्चिमी सुमात्रा प्रांत की राजधानी पडांग में सड़कों पर घबराए हुए लोगों को दिखाया गया। गौरतलब है कि जनवरी 2021 में इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी प्रांत में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम 105 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि करीब 6500 लोग घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Elon Musk की Tesla कमजोर मांग के कारण 2027 में रोकेगी Cybertruck का प्रोडक्शन

Horoscope 06 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Animal Testing के ड्राफ्ट नियमों पर कार्यकर्ताओं ने जताई आपत्ति, निगरानी तंत्र मजबूत करने की मांग

चावल और Paddy Stock की हर शुक्रवार घोषणा अनिवार्य, केंद्र ने दक्षिणी राज्यों को दी सीमा तय करने की छूट