पंजाब में कोरोना से 63 और लोगों की मौत, 2,526 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2020

चंडीगढ़। पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 से 63 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,137 पहुंच गई जबकि संक्रमण के एक ही दिन में सर्वाधिक 2,526 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 74,616 हो गई है। एक चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार, लुधियाना में 12,जालंधर में आठ, बठिंडा और पटियाला में सात-सात, होशियारपुर में पांच,तरण-तारण और संगरूर में चार-चार, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और मुक्तसर में दो-दो जबकि फरीदकोट, मोहाली, मोगा और फिरोजपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई। 

प्रमुख खबरें

India-South Korea की नई जुगलबंदी, Defence, AI और Chip Making पर हुई Mega Deal

Jaypee Associates Case में नया मोड़, Vedanta पर Bid की जानकारी लीक करने का संगीन आरोप

RBI का बड़ा फैसला: Forex Market में रुपये से जुड़े कड़े नियम बदले, ट्रेडर्स को मिली बड़ी राहत

PBKS की धमाकेदार जीत, Points Table में टॉप पर, LSG की लगातार तीसरी हार से बढ़ी टेंशन