Pune Minor Girl Murder | 4 साल की मासूम से हैवानियत के बाद हत्या; 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, भारी आक्रोश के बाद हाईवे जाम

By रेनू तिवारी | May 02, 2026

महाराष्ट्र में पुणे जिले के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने और उसकी हत्या करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को भोर तहसील में हुई घटना के सिलसिले में 65 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

CCTV फुटेज से खुला राज

जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान एक निजी आवास में लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी उस मासूम बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए साफ दिखाई दिया। इसी पुख्ता सबूत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया और पुलिस चौकी पर सैकड़ों ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बाद में भीड़ ने मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया जिससे यातायात बाधित हो गया। पुणे के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस मामले में 15 दिन के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

सड़क पर उतरा जनसैलाब: हाईवे किया जाम

इस घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

पुलिस चौकी का घेराव: सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस चौकी को घेर लिया और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

हाईवे जाम: आक्रोशित भीड़ ने मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। 

प्रमुख खबरें

Gurugram Bar Association ने कैप्टन Smit Machhar को Ashok Chakra देने की मांग की

Pakistan Cricket Board को बड़ा झटका, Broadcast Rights तय कीमत से आधी रकम पर बिके

ठाणे MACT ने मेट्रो साइट हादसे में मृतक मजदूर के परिजनों को 34.54 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश

Kerala High Court ने BJP पार्षद Sugathan की एहतियाती हिरासत रद्द की, रिहाई का आदेश