गाजा में इजराइल के हवाई हमलों में 66 लोगों की मौत: अस्पताल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2025

 गाजा में बीती रात और रविवार को इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमलों में कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अस्पतालों और चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। इजराइल की सेना की ओर से इस बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी गाजा में हुए कई हमलों में कम से कम 36 लोग मारे गए। इसने कहा कि मृतकों में एक ही परिवार के नौ लोग शामिल हैं, जिनकी मौतजाबालिया शरणार्थी शिविर में उनके घर पर हुए हवाई हमले में हुई। गाजा के नागरिक सुरक्षा बल के अनुसार, एक और हमला जबालिया में हुआ, जिसमें सात बच्चों और एक महिला समेत 10 लोग मारे गए।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज