मुंबई से गोवा पहुंचे कॉर्डेलिया क्रूज पर कोरोना का कहर, 66 यात्री पॉजिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

पणजी। मुंबई से गोवा आये कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर सवार 2,000 से अधिक लोगों में से 66 लोग कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को यह जानकारी दी। इसी जहाज पर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछले साल अक्टूबर में एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ कर कुछ नामचीन लोगों के जुड़े होने की बात कही थी। मुंबई से गोवा आये जहाज पर नये साल की छुट्टी में निकले लोग सवार थे। पीपीई किट पहने हुए एक चिकित्सा दल यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की आरटी-पीसीआर जांच करने पहुंचा और नमूना लेने की प्रक्रिया सोमवार दोपहर तक जारी थी। एक अधिकारी ने बताया कि जहाज के चालक दल का एक सदस्य रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित मिला था, जिसके बाद इस पर सवार सभी लोगों की जांच करनी जरूरी हो गयी।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक