Maharashtra में कोरोना वायरस संक्रमण के 660 नये मामले सामने आये, दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2023

मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 660 नये मामले सामने आये और संक्रमण से मौत के दो मामले दर्ज हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली। राज्य में एक दिन पहले संक्रमण के 1,152 नये मामले सामने आये थे और चार लोगों की मौत हो गई थी। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में शनिवार को संक्रमण के नये मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 81,55,189 हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,48,477 हो गई। राज्य में मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में 539 मरीजों के ठीक होने के बाद संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 80,00,665 हो गई। राज्य में संक्रमण से उबरने की दर 98.11 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य