Khyber suicide blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 1 साल में हुए 666 आतंकवादी हमले, ताजा आत्मघाती अटैक में 1 पुलिस अधिकारी की मौत

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2023

खैबर पख्तूनख्वा के खैबर इलाके में विस्फोट की सूचना मिली है। जियो न्यूज ने मंगलवार को बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के खैबर जिले में एक विस्फोट की सूचना के बाद कम से कम एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है। स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) गुल वली ने कहा कि अतिरिक्त एसएचओ अदनान अफरीदी विस्फोट में मारे गए। 

इलाके में 1 साल में 666 आतंकवादी हमले

इस अटैक से एक दिन पहले ही एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बीते एक साल के भीतर 666 आतंकवादी हमले हुए। स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। आंकड़े 18 जून 2022 से 18 जून 2023 के बीच के हैं। इस दौरान 382 गोलियों से हमले, 107 ग्रेनेड अटैक, 145 आईईडी विस्फोट, 15 रॉकेट हमले और 15 आत्मघाती हमलों के अलावा दो कार बम हमले भी शामिल हैं।  

प्रमुख खबरें

NITI Aayog सदस्य Rajiv Gauba ने दी लाइसेंस और अनुमति प्रक्रिया सरल करने की सलाह

Calcutta HC ने Mamata Banerjee की रैली रोकी, श्रीरामपुर मैदान में सभा की दी मंजूरी

भारत ने Hockey में Pakistan को 19-0 से रौंदा, Junior Asia Cup Semi-Final में धमाकेदार एंट्री

AAP का Mission 2027: Bhagwant Mann को PAC में स्थायी सीट, चुनावी रणनीति में होगी बड़ी भूमिका