कर्नाटक में कोविड-19 के 6,670 नए मामले सामने आए, 101 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 6,670 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढकर 1,64,924 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस महामारी से 101 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,998 तक पहुंच गई। इसने कहा कि राज्य में 3,951 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति, भूस्खलन से राज्य के कई हिस्से प्रभावित

राज्य में अब तक ठीक हो चुके 84,232 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है जबकि 77,686 मरीज उपचाराधीन हैं। शुक्रवार को सामने आए 6,670 मामलों में से अकेले बेंगलुरु नगर क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,147 मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कुल 16,24,628 नमूनों की जांच की जा चुकी है।


प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar