Trump on India: 68 अपाचे हेलीकॉप्टर...ट्रंप की भारत को सीधी धमकी

By अभिनय आकाश | Jan 07, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पीएम मोदी को लेकर एक बड़ा बयान दिया ट्रंप ने कहा है कि उनके और पीएम मोदी के रिश्ते अच्छे हैं लेकिन इस वक्त प्रधानमंत्री उनसे खुश नहीं ट्रंप के मुताबिक भारत रूस से तेल खरीद रहा और यही बात अमेरिका को खटक रही। ट्रंप ने साफ कहा कि रूसी तेल की खरीद की वजह से भारत को ऊंचे टेरिफ चुकाने पड़ रहे हैं। यानी एक बैठक का जिक्र करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि पीएम मोदी ने उनसे मिलने के लिए खुद समय मांगा था। ट्रंप ने इसे रिश्तों की मजबूती से जोड़कर देखा लेकिन साथ ही नाराजगी का संकेत भी दे दिया। ट्रंप ने रक्षा सहयोग की बात करते हुए कहा कि भारत लंबे वक्त से अपाचे हेलीकॉप्टर्स का इंतजार कर रहा था। उन्होंने कहा हम इसे बदल रहे हैं। भारत ने 68 अपाचे हेलीकॉप्टर ऑर्डर किए हैं।

इसे भी पढ़ें: महाभियोग का डर या चुनावी दांव? Donald Trump बोले- मध्यावधि चुनाव में हार का मतलब है मेरी कुर्सी पर खतरा

पिछले साल ट्रंप ने इस नाराजगी को टेरिफ में बदल दिया था। भारत पर 25% रेसिप्रोकल टेरिफ लगाया गया। इसके अलावा रूसी तेल खरीदने को लेकर 25% का अतिरिक्त पेनल्टी टेरिफ भी ठोक दिया गया। यानी कुछ सामानों पर कुल टैक्स 50% तक पहुंच गया। इस फैसले के बाद भारत अमेरिका रिश्तों में काफी बदलाव आया। भारत ने तब भी यह बात कही थी कि उसके फैसले राष्ट्रीय हित और ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जाता है। यहां बड़ी बात यह है कि ट्रंप की यह चेतावनीयां ऐसे वक्त में आई जब कुछ हफ्ते पहले ही ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। उस बातचीत में दोनों नेताओं ने टेररिफ तनाव के बावजूद व्यापार और सहयोग आगे बढ़ाने पर सहमति जताई थी।

फोन कॉल से कुछ दिन पहले ट्रंप ने भारतीय चावल को लेकर भी नाराजगी जताई थी। एक राउंड टेबल बैठक में उन्होंने सवाल उठाया था कि भारत को चावल पर छूट क्यों मिल रही और उन्होंने यह चेतावनी भी वहां पर दी थी कि भारत को भी टेरिफ देना होगा। 

प्रमुख खबरें

आजादी के जश्न में डूबा देश, PM मोदी ने इस अंदाज में दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर