कोविड-19 से उबरने के बाद 68 वर्षीय व्यक्ति की मुंबई में मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

मुंबई। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बीमारी से उबर चुके फिलीपीन के 68 वर्षीय व्यक्ति की यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। नगर निकाय ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह कोरोना वायरस से संबंधित मुंबई में तीसरी मौत है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने एक बयान में बताया कि व्यक्ति शुरु में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और उसका यहां कस्तूरबा अस्पताल में उपचार किया गया। उसकी जांच रिपोर्ट का नतीजा नकारात्मक आने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया था। 

उसने बताया कि व्यक्ति की रविवार रात को निजी अस्पताल में मौत हो गई। उसने कहा, ‘‘व्यक्ति को मधुमेह और अस्थमा की शिकायत थी और उसे 13 मार्च को कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके गुर्दे खराब हो गए थे और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

इसे भी देखें : ताली, थाली, शंख और घंटियों की ध्वनियों से Corona Commandos का देशभर की जनता ने किया धन्यवाद 

प्रमुख खबरें

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान