7 एकदम नए और सुंदर प्लेन...ट्रंप ने जंग के दौरान ऐसा क्या देखा? तुरंत पीएम मोदी को फोन घुमाया

By अभिनय आकाश | Oct 28, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते कुछ दिनों से अपनी एशिया की यात्रा पर हैं। ट्रंप की एशिया यात्रा का अगला पड़ाव जापान है जहां उन्होंने नई प्रधानमंत्री से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक विमानवाहक पोत पर अमेरिकी सैनिकों से बातचीत की। इस दौरान टोक्यो में ट्रंप अपने फेवरेट टॉपिक से कहा पीछे रहने वाले थे। नोबल प्राइज से इस बार चुके वाले ट्रंप ने उम्मीद पर दुनिया कायम है वाले संयम को लिए भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रुकवाने का एक बार फिर क्रेडिट लिया है। ट्रंप ने बताया कि जंग के दौरान उन्होंने ऐसा क्या देख लिया था, जिसके बाद तुरंत पीएम मोदी को फोन घुमा दिया था?

इसे भी पढ़ें: रूस के तेल डिपो पर यूक्रेन का ड्रोन अटैक, दहशत में पुतिन

हालांकि भारत की तरफ से हर बार इसका खंडन किया गया है। भारत लगातार यह कहता रहा है कि पाकिस्तान के साथ युद्ध विराम पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जिन्होंने कम से कम सात अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाने का दावा किया है, लंबे समय से नोबल पीस पुरस्कार के लिए लालायित थे और कई बार उन्होंने खुले तौर पर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने की इच्छा भी व्यक्त की।

प्रमुख खबरें

Twisha Sharma Death Case | डमी मॉडल और 3D स्कैनिंग, जानें किन वैज्ञानिक तकनीकों से जाँच की गुत्थी सुलझा रही है CBI

India vs Afghanistan ODI Series | हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए Virat Kohli

Sri Lanka vs West Indies 1st ODI | श्रीलंका की धमाकेदार शुरुआत! पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 41 रन से रौंदा

Indonesia Badminton Open: PV Sindhu का सफर खत्म, दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आन से यंग ने फिर दी शिकस्त