अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत की अचानक गिरी लिफ्ट, हादसे में 7 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

By रेनू तिवारी | Sep 14, 2022

जम्मू कश्मीर में बड़ दुर्घटना के में 11 लोगों की मौत के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद में भी एक बड़ा हादसा हुआ हैं। अहमदाबाद एक बिल्डिंग में काम चल रहा था उसी दौरान अचानक लिफ्ट गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अहमदाबाद निर्माणाधीन इमारत के अंदर यह बड़ा हादसा हुआ। लिफ्ट जिस वक्त गिरी उस वक्त उसमें कुल आठ लोग सवार थे। 

गुजरात के अहमदाबाद शहर में बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत का एलिवेटर गिरने के बाद आठ मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इमारत यहां गुजरात विश्वविद्यालय के निकट बनाई जा रही है। पुलिस उपायुक्त जोन-1 लवीना सिन्हा ने कहा, “शुरुआती जांच में पता चला है कि मजदूरों को ले जा रहा एलिवेटर सातवें तल से नीचे गिर गया, जिसके चलते आठ मजदूरों की मौत हो गई।

 

इसे भी पढ़ें: अमेजन, फ्लिकार्ट पर 23 सितंबर से शुरू होगी त्योहारों के अवसर पर लगने वाली सेल 

वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को एक मिनी बस बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गयी। बस के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पुंछ जिले की मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास सावजियान में यह बस हादसे की शिकार हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में संयुक्त बचाव अभियान चलाया गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बस से करीब 36 यात्री सफर कर रहे थे और यह गली मैदान से पुंछ की तरफ जा रही थी। लेकिन, सावजियान के सीमावर्ती इलाके में बरारी नाले के पास बस हादसे की शिकार हो गई।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन